विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

हिंगोनिया स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को उपचार नहीं मिलने की शिकायत

जिला परिषद में साप्ताहिक जनसुनवाई में कई प्रकरण आए, जिला प्रमुख ने अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

9अक्टूबर,2025 - जिला परिषद में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में हिंगोनिया के ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंगोनिया की डॉ. सुवेषा शर्मा पर मरीजों का उपचार नहीं करने का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने आशा सुपरवाइजर सीताराम बैरवा पर भी मरीजों को परेशान करने का आरोप जड़ा। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में आए दिन दारू पार्टी होने की भी शिकायत दी।

जिला प्रमुख ने दिए जांच के निर्देश

जनसुनवाई में उपस्थित जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा ने इस पर संज्ञान लेते हुए सीएमएचओ डॉ. ज्योत्सना रंगा को प्रकरण की जांच व कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments