विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

मायावी वैष्णव का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर समाजजनों ने किया अभिनंदन

मायावी वैष्णव का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन, समाजजनों ने किया अभिनंदन

केकड़ी में मायावी वैष्णव का जोरदार स्वागत, 80वीं रैंक हासिल करने पर मिला सम्मान

वैष्णव बैरागी महासभा विकास समिति ने मायावी वैष्णव को किया सम्मानित

मायावी वैष्णव की उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल, युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर मायावी वैष्णव को बधाइयों का तांता

केकड़ी । वैष्णव बैरागी महासभा विकास समिति केकड़ी ने शुक्रवार को समिति के कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद वैष्णव के सुपुत्र मायावी वैष्णव का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन होने पर खुशी जताते हुए माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। मायावी ने 80 वीं रैंक हासिल की। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। 

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष गोपाललाल वैष्णव रणजीतपूरा ने कहा कि मायावी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे वैष्णव समाज का नाम रोशन किया है। समाज के लोगों ने मायावी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित भीलवाड़ा के सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि मायावी की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी। 

मायावी के पिता महावीर प्रसाद वैष्णव राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंदरी में प्रधानाध्यापक पद से और माता मंजू देवी वैष्णव राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदीशपूरा में अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुई है। 

इस दौरान समिति के संरक्षक ओमप्रकाश वैष्णव, सचिव कैलाशचन्द वैष्णव, सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी कृष्णगोपाल वैष्णव, प्रधानाचार्य गोपीकिशन वैष्णव, श्रीराम वैष्णव, राजेन्द्र वैष्णव, महावीर वैष्णव धानमां, सत्यनारायण वैष्णव गंधेर, श्रीनारायण वैष्णव कंवरपुरा, परमेश्वर वैष्णव, गणेश वैष्णव, अमित वैष्णव, व्याख्याता मयंक वैष्णव, शिक्षक दिनेश कुमार वैष्णव, बृजेश वैष्णव, पशुधन निरीक्षक मनोज कुमार वैष्णव, मोहित वैष्णव एवं तेजमल वैष्णव सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments