विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

"एक पृथ्वी - एक स्वास्थ्य", अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास करवाया गया

 

जुनिया, 21 जून 2025

पंचायत स्तरीय विश्व योग दिवस समारोह का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनिया में किया गया। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में ग्राम सरपंच कृष्ण गोपाल सैन की अध्यक्षता, कार्यवाहक पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद मीणा, प्रधानाचार्य सीनियर बालिका विद्यालय श्रीधर जाट, प्रधानाचार्य महात्मा गांधी भंवर लाल वर्मा, आर्युवेदिक चिकित्सा अधिकारी प्रियंका दायमा के संरक्षण मे योग दिवस का आयोजन किया गया।

योग शिक्षक एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार चौहान द्वारा उपस्थित सम्भांगियो को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस वर्ष की थीम "एक पृथ्वी - एक स्वास्थ्य" योग प्रोटोकॉल नियम के अनुसार विभिन्न प्राणायाम, आसन, ध्यान सम्बन्धित क्रियाएं सामूहिक करवाई गई। सरपंच कृष्ण गोपाल सैन ने योग के फायदें व इस बारे मे शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिकता पर जानकारी दी। कार्यवाहक पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद मीणा, प्रधानाचार्य श्रीधर जाट, भंवरलाल वर्मा ने योग का उद्देश्य एवम् व्यक्ति में विवेक, जागरूकता, आत्म-नियमन और उच्च चेतना विकसित करने पर अपने विचार व्यक्त किए। समाजसेवी इकबाल गौरी, सेवानिवृत शिक्षक नोरतमल सैन, ग्राम विकास अधिकारी, सचिव ग्राम पंचायत जुनिया दिनेश कुमार चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम व्यवस्था सम्बन्धित सहयोग प्रदान किया। विद्यालय परिवार से व्याख्याता जितेन्द्र सिंह शक्तावत, वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, रामेश्वर लाल कीर, सत्यनारायण वैष्णव, बसन्त कुमार खाती, वरिष्ठ अध्यापक रामगोपाल धाकड, मुकेश वर्मा, महेश जांगिड़, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम महेन्द्र कुमार जाट, बालिका वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका रौशन आरा, आर्युवेदिक कम्पाउडंर प्रदीप कुमार ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनानें में सहयोग किया। योग दिवस कार्यक्रम में लगभग 250 सम्भागीं सहित ग्रामीणजन, आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओ, सहयोगिनी, अन्यत्र जगह पदस्थापित शिक्षक, सभी विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। आयुर्वेद विभाग की ओर से स्वास्थ्य वर्धक काढा पिलाया गया।

Post a Comment

0 Comments