विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

नवीन शिक्षण पद्धति और ICT के प्रयोग से करा रहे आंनदायक शिक्षण

अलवर, राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ला में बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षण के साथ-साथ, आईसीटी आधारित भी शिक्षण मिल रहा है। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दिनेश कुमार सैनी ने बताया कि विद्यालय में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा एक कंप्यूटर दिया गया है। कंप्यूटर के माध्यम से बच्चों को अनेक विषय वस्तु के बारे में आसानी से समझाया जा सकता है। कंप्यूटर पर बच्चों को श्रव्य दृश्य माध्यम से स्मार्ट शिक्षा भी दी जा रही है। शिक्षक दिनेश कुमार सैनी के द्वारा अनेक गतिविधि आधारित शिक्षण से संबंधित वीडियो तैयार की गई हैं। इन्होने विद्यालय का "दिनेश हिंदी बालगीत" के नाम से एक यूट्यूब चैनल भी बना रखा हैं जिसके एक लाख बारह हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इस चैनल पर इनके द्वारा 970 से ज्यादा वीडियो तैयार करके डाली हैं। इनके वीडियो का लाभ पूरे देश के बच्चें ले रहे हैं। इन सभी वीडियो को अभी तक तीन करोड़ पचास लाख से भी अधिक बार देखा गया हैं। इनके द्वारा विद्यालय में शिक्षण से सम्बंधित वीडियो बच्चों को दिखाकर चर्चा की जाती हैं। विद्यालय में कराए जा रहे हैं आईसीटी आधारित शिक्षण का लाभ सभी बच्चे ले रहे हैं। विद्यालय स्टॉफ का सहयोग लगातार मिलता रहता हैं।

Post a Comment

0 Comments