एक अनोखी पहल,
बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान,
यादगार बना जन्मदिन,
राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ला में 11जुलाई को, शिक्षक दिनेश कुमार ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर, अपने विद्यालय में पिछले सत्र में, सबसे अधिक उपस्थिति देने वाले दो छात्र पुष्पेंद्र और लक्ष्मीकांत को शिक्षक दिनेश कुमार की तरफ से बैग दिया गया और ग्रीष्मकालीन अवकाश में सबसे अच्छा कार्य करने वाले अमित, वेदिका और प्रशांत को बैग दिया गया।
ग्रीष्मकालीन अवकाश में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले माधव और युवराज को ज्योमेट्री बॉक्स दिया गया तथा अच्छा कार्य करने वाले 17 बच्चों को पेन देकर सम्मानित किया गया। ये बैग और ज्योमेट्री बॉक्स शिक्षक दिनेश कुमार के द्वारा दिए गए। शिक्षा में नवाचार के तहत शिक्षक दिनेश कुमार सैनी के द्वारा यह पहल हर वर्ष की जाती है जिससे विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा रहती है और बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाश में जो काम दिया जाता है वह अच्छी तरीके से कर पाते हैं जिससे लगातार उनकी पढ़ाई जारी रहती हैं। इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय स्टाफ से प्रधानाध्यापक गणेश राम चौधरी, समरथ लाल, सुनीता, भाग श्री, नीमलता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


0 Comments