![]() |
| बच्चों की सक्रिय भागीदारी |
अलवर, राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ला में शिक्षण प्रक्रिया से पहले सीखने के लिए बच्चों का अनुकूल माहौल तैयार किया जाता है। सभी बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाती है और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का उपयोग किया जाता है। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दिनेश कुमार सैनी के द्वारा प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के साथ, किसी भी विषय को वास्तविक जीवन की स्थिति से जोड़कर बच्चों को समझाया जाता है। बच्चों के साथ खुली चर्चा की जाती है जिससे बच्चे आनंददायक तरीके से सीखते हैं और समझते हैं। बच्चों को प्रोत्साहित करने का यह सबसे अच्छा और सरल तरीका है। मनोरंजन गतिविधि के माध्यम से विषय को वास्तविक जीवन की स्थिति से जोड़कर बच्चों के साथ चर्चा की जाती है। प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षक के द्वारा बालगीत के माध्यम से रिश्तों के बारे में जानकारी दी गई तथा सभी बच्चों के साथ रिश्तों के बारे में चर्चा की गई।

0 Comments