आप के दिग्गज नेता बृजेश गोयल ने मेघनाद की भूमिका निभा बटोरी वाहवाही
मोहित त्यागी
दिल्ली। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश सचिव और सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल आज लवकुश रामलीला में मेघनाद के रोल में नजर आए, इस अवसर पर बृजेश गोयल ने बताया कि वो पिछले 3 साल से लवकुश रामलीला में लगातार अंगद का किरदार निभाते आ रहे थे और इस बार रावण पुत्र मेघनाद का किरदार निभा रहे हैं।
बृजेश गोयल ने बताया कि उनके पिता राजस्थान में 20 साल तक मेघनाद का किरदार निभाते रहे हैं इसलिए इस बार अपने पिता से प्रेरणा लेकर मेघनाद का किरदार निभा रहे हैं और इसके लिए वो पिछले 1 महीने से सतत् अभ्यास कर रहे थे।


0 Comments