वीवीआईपी सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन मंदिर में कान्हा की छठी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया
मोहित त्यागी
राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद। कान्हा की छठी के पावन पर्व को वीवीआईपी सोसायटी मंदिर में एओए के सहयोग से निवासियों ने मिलकर के मनाया।
इस अवसर पर मंगल गीत, भजन कीर्तन, प्रसाद के रूप में कढ़ी चावल का वितरण करके धूमधाम से छठी पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। छठी पूजन उत्सव के कार्यक्रम मे सोसायटी के लोगो ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद छठी के उत्सव को पूरे उत्साह से नृत्य गायन भजन आदि करके प्रसन्नता पूर्वक मनाया, महिला मंडली ने छठी गीत गायन करके उल्लासपूर्वक भजन कीर्तन किए। इस मौक़े पर एओए के अध्यक्ष यज्ञदत्त त्यागी, सदस्य योगेश त्यागी, राजीव शर्मा, संदीप कुमार, मंदिर समिति के सदस्य सतीश जैन, श्रीकांत त्यागी, गौरव गर्ग, मोहित जिंदल, सौरभ शर्मा, विभोर मित्तल, सौरभ अग्रवाल, कमल गोयल, दीपा त्यागी, प्रीति त्यागी, कुसुम सिद्धू, बीना शर्मा, मंजू त्यागी आदि उपस्थित रहे।



0 Comments