विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

अलवर के शिक्षक दिनेश कुमार सैनी को मिला हेमचंद्राचार्य राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

अलवर के शिक्षक दिनेश कुमार सैनी को मिला हेमचंद्राचार्य राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

अलवर, राजगढ़, बड़ला के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार सैनी को गुजरात के पाटन शहर में हेमचंद्राचार्य राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान शिक्षा सागर फाउंडेशन की ओर से उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। शिक्षक दिनेश कुमार सैनी के द्वारा बच्चों के साथ गतिविधि आधारित शिक्षण करवाया जाता है। खेल-खेल में शिक्षा के द्वारा बच्चों को सिखाने का कार्य अनोखा है। इनके बालगीत और गतिविधि देशभर में प्रसिद्ध है। जिसे देश के लाखो बच्चें लाभान्वित हो रहे है। भामाशाहों के द्वारा विद्यालय में अनेक विकास कार्य करवाए जा चुके है। राष्ट्रीय कार्यक्रमों में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कार्यक्रम के आयोजक शिक्षा सागर फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रभारी शैलेश भाई प्रजापति ने बताया कि यह समारोह देश के उन चुनिंदा शिक्षकों के लिए है, जो शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया कर रहे है। दिनेश कुमार सैनी हाल ही शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा भी राज्य स्तर पर सम्मानित हुए है और इससे पहले शिक्षा सचिव नवीन जैन के द्वारा इनको राजस्थान के शिक्षक सितारे अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इनको अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments