विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा व धाकड़ छात्रावास में प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ

धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा व धाकड़ छात्रावास में प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ

केकड़ी, कानाराम धाकड़

धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर के जन्मोत्सव पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वह अजमेर रोड स्थित धाकड़ छात्रावास से शुरू होकर अजमेर रोड, पटेल मैदान, तेलियान मंदिर, जूनिया गेट, घंटाघर होते हुए वापस छात्रावास में संपन्न हुई।

शोभायात्रा में भगवान धरणीधर की रथ में सजी झांकी के साथ समाज के हजारों स्त्री-पुरुष, डीजे की धुनों पर नाचते-गाते, भगवान के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। बाइक रैली भी निकाली गई। शहर के विभिन्न व्यापारी मंडलों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

शोभायात्रा के पश्चात धाकड़ छात्रावास में प्रतिभा सम्मान समारोह में 103 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में कक्षा 10 और 12 के उत्कृष्ट छात्र, राजकीय कर्मचारी और राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल थे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़, विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रहलाद धाकड़ प्रोफेसर, डॉ. नरेंद्र धाकड़ वाणिज्य कर अधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता ढूंढाड़ क्षेत्र के अध्यक्ष रतन लाल धाकड़ ने की।
समारोह की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के संयोजक प्रधान धाकड़, युवा संघ अध्यक्ष राधेश्याम धाकड़, हरपुरा सरपंच बालूराम धाकड़ और लेखराज धाकड़ सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया।

Post a Comment

0 Comments