ऐ वतन, मेरे वतन सदा आबाद रहे तू... 🇮🇳🇮🇳
पन्ना, पवई, कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई के अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार हमारे जवानो ने अपने भारत देश की सीमा में अनावश्यक रूप से दाखिल होने वाले पडोसी देश पाकिस्तान के जवानो को वापस उनके देश में पहुँचा दिया। इस में दोनों ही देश के बहुत से जवान शहीद हो गए थे। लेकिन देश सेवा सबसे बड़ी सेवा है चाहे इस में हमारी जान ही क्यों ना चली जाये। शिक्षक सतानंद पाठक द्वारा बच्चो को बताया गया कि हम हिन्दू या मुसलमान बाद में हैं सबसे पहले हम भारतीय है और देश के लिए अपना सर्वस्व होना चाहिए, जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नही वो ह्रदय नहीं है पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं... ये सब सुनकर तो बच्चों का जोश और उत्साह दुगुना हो गया और बच्चो द्वारा जोरदार नारो के साथ साथ सुंदर प्रस्तुति दी गई।

0 Comments