विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

राउप्रावि बड़ला के शिक्षक दिनेश कुमार सैनी, 16वीं बार रक्तदान किया

राउप्रावि बड़ला के शिक्षक दिनेश कुमार सैनी, 16वीं बार रक्तदान किया

राजगढ़, अलवर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बडला के शिक्षक दिनेश कुमार सैनी सामाजिक कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है। सुबह जल सेवा का कार्य राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर करने के दौरान अलवर निवासी देवेंद्र कुमार सिद्ध का कॉल आया और बताया कि उनके पिताजी महेंद्र कुमार सिद्ध की तबियत ज्यादा खराब है और वो राजीव गांधी सामान्य अस्पताल अलवर में भर्ती है उनको रक्त की आवश्यकता है।

उनसे बातचीत होने के बाद शिक्षक दिनेश कुमार सैनी अलवर गए और राजीव गांधी सामान्य अस्पताल अलवर में रक्तदान किया गया। शिक्षक दिनेश कुमार ने आज 16वीं बार रक्तदान किया। इससे पहले भी वो 15 बार रक्तदान करके जरूरतमंद लोगों की मदद कर चुके है। इनको इनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। एक नवंबर को शिक्षा सचिव श्री नवीन जैन के द्वारा इनको राज्य स्तरीय "शिक्षक सितारे अवार्ड" से सम्मानित किया जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments