कीर समाज ने वाहन रैली निकालकर मनाया मां पूरी बाई का 312वां जन्मोत्सव
अखिल भारतीय हरिवंश कीर समाज की आराध्य देवी वीरांगना मां पूरी बाई के 312वें जन्मदिन के उपलक्ष में कीर युवा महासभा चित्तौड़गढ़ द्वारा कीर समाज छात्रावास कपासन से कीर की चौकी स्मारक स्थल तक वाहन रैली निकालकर जन्मदिन मनाया। कपासन स्थितकीर समाज बालिका छात्रावास परिसर में पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर ने मां पुरीबाई के प्रतीकात्मक ध्वज दण्ड एवं छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली वाहन रैली का जगह - जगह पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी कर स्वागत अभिनंदन किया गया। तथा स्मारक स्थल कीर की चौकी पहुंचकर धर्मसभा में भाग लिया।
इस अवसर पर कीर समाज प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल कीर, कीर समाज साध्वी महाराज मायानाथ अलख आश्रम करुकड़ा, चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष धर्मराज कीर, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कीर, जिला महासचिव संपत कीर, जिला महामंत्री नारायण लाल कीर, रुपाखेड़ी सरपंच लक्ष्मण कीर, उदयलाल झाला, कोषाध्यक्ष भंवरलाल कीर, शिक्षाविद् मोहनलाल कीर, डॉ.पंकज कीर, डॉ.नरेश कीर, युवा नेता पूरण कीर, जय किशन कीर, संगठन मंत्री नक्षत्रमल, जीतमल कीर, कपासन तहसील अध्यक्ष शोभालाल कीर, भदेसर तहसील अध्यक्ष कैलाश कीर, भोपालसागर तहसील अध्यक्ष जगदीश चंद्र कीर,उपाध्यक्ष कालुराम कीर, सचिव कृष्ण कुमार कीर, कालुराम कीर, जिला कमेटी सदस्य नक्षत्रमल कीर, भेरूलाल कीर, कीर, पूर्व सरपंच नपावली बगदीराम कीर, कैलाश कीर, भेरूलाल कीर, श्यामलाल कीर, शंकर लाल, लादूलाल कीर, कन्हैयालाल कीर, पप्पुलाल कीर, सागर कीर,भेरूलाल सहित समाज के सैकड़ों समाज जनों ने भाग लिया।


0 Comments