विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

आंगनबाड़ी केन्द्र व पाठशाला बिलावटिया खेड़ा, माँ और बच्चों के देखभाल का केन्द्र

 आंगनबाड़ी से मिलने वाले लाभ: -

6 साल से कम के बच्‍चों का टीकाकरण करवाने के लिए प्रोत्‍साहित करना और उनके घर घर जाकर टीकारण करना।

जो महिलाएं गर्भवती हैं उनके प्रसवपूर्व और प्रसव के बाद उनकी पूरी तरह से देखभाल करना।

बच्‍चे के जन्म के छह वर्ष बाद तक माता और शिशु की पूरी तरह से देखभाल करना और उन्‍हें कुपोषण से दूर रखना।

महिलाओं को अपनापन जैसा माहौल प्रदान करना। जिससे वो खुलकर अपनी समस्‍या बता सकें।

यदि माता या शिशु को किसी तरह की समस्‍या होती है। तो नजदीक के सरकारी अस्‍पताल तक उन्‍हें पहुंचाना और अस्‍पताल में नियमित तौर पर उनसे मिलते रहना।

3 से 6 साल के बच्‍चों को आंगनबाड़ी केन्‍द्र में लाकर उन्‍हें कुशल अनुशासन, बोलने का तरीका और स्‍कूल से पहले की शिक्षा देना। ताकि उनका मानसिक और बौधिक विकास हो सके।

महिलाओं को परिवार नियोजन से जुड़े उपाय बताना और उन्‍हें कम बच्‍चे पैदा करने के लिए प्रोत्‍साहित करना। जिससे देश की आबादी को नियंत्रित किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments