विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न, नारायणपुरा के विद्यार्थी ने जिले में बनाई पहचान

पन्ना, 26 सितंबर 2026। सांदीपनि विद्यालय, पन्ना में शनिवार को जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित प्रतिभावान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के मुख्य विषय “हमारी संस्कृति–हमारा गौरव” एवं “पर्यावरण ही जीवन है” रखे गए। विद्यार्थियों को तीन घंटे का समय दिया गया, जिसमें उन्होंने कैनवास पर अपनी कल्पनाओं और रचनात्मक सोच को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

इस प्रतियोगिता में शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा के विद्यार्थी ने विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थी ने अपने चित्र के माध्यम हमारे सपनों का भारत तथा जल संरक्षण , एवं पर्यावरणसंरक्षण का सुंदर और प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायकों ने सराहा।

विद्यालय के मार्गदर्शक शिक्षक सतानंद पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी अपार प्रतिभा छिपी होती है। आवश्यकता है कि उन्हें उचित मंच, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिले। उन्होंने कहा कि चित्रकला बच्चों की रचनात्मक सोच, कल्पनाशक्ति और मानसिक विकास को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में विधायक पन्ना बृजेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर उषा परमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना उमराव सिंह मरावी,जिला शिक्षा अधिकारी अजय गुप्ता एवं डीपीसी किरण कौशिक , कीड़ा अधिकारी राजेश मिश्रा,बीआरसीसी गोविंद तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

Post a Comment

0 Comments