विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

क्षैत्रिय विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा, विद्यालय विकास पर चर्चा

 

जुनिया, 13जनवरी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनिया में क्षैत्रिय लोकप्रिय विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम जी गौतम द्वारा विद्यालय भवन अवलोकन किया। विधायक महोदय द्वारा स्वीकृत पांच कक्षा कक्ष व तीन प्रयोग शाला निर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भौतिक विकास हेतु विद्यालय भवन मे प्रार्थना स्थल डोम की लम्बाई व ऊँचाई बढाना, कोटा स्टोन पर्स कार्य, विद्यालय भवन रंग रोशन कार्य की स्वीकृति विधायक कोष से दी गई। सार्वजनिक निर्माण विभाग से प्रस्तैताव यार कर भिजवाने का निर्देश दिया गया। ग्राम में स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम हेतु भी नवीन कक्षा कक्ष निर्माण की घोषणा की गई। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से शिक्षण से सम्बंधित समस्याओ पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा मे सफलता की बाते बताई गई। विद्यालय भौतिक सत्यापन के दौरान पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष इन्द्रनारायण गुर्जर, समाज सेवी श्याम सुंदर शर्मा, सत्यनारायण गुर्जर, sdmc/smc सदस्य कमलेश माली, धनश्याम गौड, बृजेश कुमार आर्चाय, व्यवसायीं गोपाल लाल धाकड उपस्थित रहे। पूर्व सरपंच इन्द्रनारायण गुर्जर ने विद्यालय भवन मे कक्षा कक्ष की स्वीकृति के आभार प्रकट किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रहलाद मीणा, उपप्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह शक्तावत, त्रिलोक चंद, व्याख्याता वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, वरिष्ठ अध्यापक रामगोपाल धाकड, पंचायत शिक्षक जितेंद्र सिंह भाटी ने विद्यालय महोदय का अभिनंदन कर कक्षा-कक्षों की स्वीकृति, विद्यालय विकास मे किये गये योगदान पर हार्दिक आभार प्रकट किया गया।

Post a Comment

0 Comments