समाजसेवी महेंद्र सिंह त्यागी का निधन
गाजियाबाद ।
अपनी मेहनत व कार्यशैली के दम पर विशिष्ट पहचान बनाने वाले चौधरी महेंद्र सिंह त्यागी का शुक्रवार की सुबह 12.13 मिनट पर मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका जन्म बुलंदशहर जनपद के भटोला गांव के प्रतिष्ठित जमींदार परिवार स्वर्गीय चौधरी रनबीर सिंह त्यागी व स्वर्गीय श्रीमती प्रकाशवती देवी के यहां वर्ष 1949 में हुआ था, वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे और बेहद ही मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी थे, वह बचपन से ही लोगों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते थे, उन्होंने अपनी कार्यशैली व मेहनत के दम पर क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने का काम किया।
उनके छोटे भाई सुरेंद्र त्यागी ने बताया कि 'महेंद्र सिंह त्यागी' अपने पीछे चार बेटों का पूरा भरपूरा संयुक्त परिवार छोड़कर गये हैं, उनके बड़े बेटे दीपक कुमार त्यागी अधिवक्ता, स्वतंत्र पत्रकार व स्तंभकार हैं, मनीष कुमार त्यागी पत्रकार हैं, मोहित त्यागी फिल्म अभिनेता व पत्रकार हैं और शशांक त्यागी क्रिकेटर व संयुक्त सचिव दिल्ली कोल्ट्स क्रिकेट क्लब हैं। शुक्रवार की दोपहर में गाजियाबाद के हिंडन श्मशान घाट पर उनका दाह-संस्कार हुआ, जहां उन्हें बड़े बेटे दीपक कुमार त्यागी ने मुखाग्नि दी, जहां पर परिजन, मित्र, शुभचिंतक व गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।

0 Comments