पन्ना, पवई - शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में चित्रकला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतानंद पाठक ने सन्देश देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है।
हर वर्ष 2 डिग्री टम्प्रेचर बढ़ रहा है, आने वाला वर्ष हम सभी के लिये खतरा की घण्टी है। सावधान होना पड़ेगा। पृथ्वी की जलवायु में बदलाव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसमें हमारे पृथ्वी के औसतन तापमान में बदलाव तक शामिल है।
पिछले कई दशकों से वैज्ञानिक इस बात पर चिंतित हो रहे हैं कि पृथ्वी पर गर्मी इस तरह बढ़ रही है कि अस्तित्व तक को खतरा हो गया है। इसके लिए हम मानव पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं।
आप सभी अपने जीवन में पेड़ लगाएं, पेड़ बचाएं। साथ ही कहा कि पॉलिथीन का उपयोग हम सभी को बंद कर देना चाहिए। कागज का थैला हम सभी को अपनाना होगा, तभी पर्यावरण की रक्षा हो सकता है।
"साँसे हो रही है कम, चलो मिलकर पेड़ लगाए हम"
असली धन हमारे लिए वृक्ष, जल और जमीन है, और उनकी सुरक्षा ही पर्यावरण की रक्षा, मानव जीवन की सुरक्षा है।

0 Comments