विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

पृथ्वी दिवस के अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में पक्षियों को रखा दाना पानी


पक्षी हमारे मित्र हैं इनकी रक्षा और सुरक्षा करना हमारा दायित्व, सतानंद पाठक

पन्ना, पवई, शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पक्षियों को दाना पानी रखते हुए पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतानंद पाठक ने कहा कि हमारे पर्यावरण के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करना है।

वर्ष 1969 में यूनेस्को द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 21 मार्च, 1970 को इस दिन को प्रथम बार मनाने का निर्णय लिया गया, परंतु बाद में इसमें कुछ परिवर्तन किए गए और 22 अप्रैल के दिन इसे मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन का मुख्य उद्देश्य शुद्ध हवा, पानी और पर्यावरण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। पृथ्वी दिवस हमारे ग्रह को समर्पित एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। यह पर्यावरण की ओर ध्यान आकर्षित करता है और संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा देता है। विदित हो कि पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतानंद पाठक द्वारा पन्ना जिले में पक्षियों को दाना पानी अभियान चलाया जा रहा है आज के कार्यक्रम में सह विकासखंड शिक्षा अधिकारी राम भुवनबागरी, राजेश पटेल विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, मध्यान भोजन प्रभारी जय सिंह, सचिव देवेंद्र पाठक, समाजसेवी रामाश्रय द्विवेदी, अशोक मिश्रा, मुन्नी पाठक प्रधानाध्यापक श्रीमती माया खरे शिक्षक सतानंद पाठक, सिद्धार्थ सागर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments