पन्ना, पवई, शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में दिनांक 01/04/2025 को प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया, प्रवेश उत्सव में कक्षा 6 से 8 की छात्राओं का तिलक लगाकर, टॉफी और मिठाई खिलाकर साथी शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा स्वागत किया गया शिक्षक सतानंद पाठक ने सभी छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें विद्यालय नियमित आने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर नवीन कक्षा में प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। पुस्तकों का निःशुल्क सेट भी वितरित किया। इसके अलावा पिछली कक्षाओं में अव्वल छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की प्रधानाध्यापक श्रीमती माया खरे, शिक्षक सतानंद पाठक, सिद्धार्थ सागर एवं पालक शिक्षक संघ के सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

0 Comments