विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

आंवला नवमी मनाई


पन्ना, पवई, शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में आंवला नवमी के अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर आंवला के पेड़ की पूजा और अर्चना की एवं आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन किया इस अवसर पर शिक्षक सतानंद पाठक ने छात्र-छात्राओं को आंवला नवमी की महत्व के बारे में बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवला नवमी मनाई जाएगी। इसे अक्षय नवमी भी कहते हैं। हिंदू धर्म में कई वृक्षों को पूजनीय माना गया है, इन्हीं में से एक है आंवला, अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा कर उसी के नीचे भोजन करने का विधान है। आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए अक्षय नवमी के दिन मनोकामना पूर्ति के लिए आंवले के पेड़ की पूजा की  जाती हैं। आज के कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्रीमती माया खरे, शिक्षक सतानंद पाठक, सिद्धार्थ सागर एवं छात्र-छात्राएं शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments