पन्ना, राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा दिनांक 5 नवंबर 2024 को आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स सम्मेलन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए, पन्ना जिले के मास्टर ट्रेनर सतानंद पाठक को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि आनंद विभाग की प्रमुख सचिव श्री मति डॉ. अरुण रश्मि समी, अध्यक्षता आनंद विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष गुप्ता रहे, इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सतानंद पाठक जी द्वारा आनंद विभाग में किए उनके कार्यों एवं अन्य सामाजिक जागरूकता के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष कुमार गुप्ता राज आनंद संस्थान ने सतानंद के उत्कृष्ट कार्यो पौधारोपण, नेकी की दीवार, जल संरक्षण अभियान, पक्षियों को दाना पानी, साइकिल रैली एवं चलित पुस्तकालय को अन्य सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बताया साथ ही संस्थान के निदेशक श्री सत्य प्रकाश आर्य ने सतानंद पाठक को बेहद लगनशील एवं ऊर्जावान मास्टर ट्रेनर बताया।
0 Comments