देहरादून/अलवर, उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में एक राष्ट्रीय संगोठी और सम्मान समारोह का आयोजन 7 जून को शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एससीईआरटी उतराखंड के सयुक्त निदेशक कंचन देवराडी, एससीईआरटी के सहायक निदेशक के. एल. बिजलव्यान और विशिष्ट अतिथि श्री शैलेश प्रजापति गुजरात रहे। देहरादून में 13 राज्यो के 152 शिक्षको को श्रीदेव सुमन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्रीदेव सुमन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान सम्मान के लिए राजस्थान से 9 शिक्षको को सम्मानित किया गया।
अलवर जिले से श्रीदेव सुमन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए दो शिक्षको का चयन किया गया।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ला, राजगढ़ के शिक्षक दिनेश कुमार सैनी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय उलाहेड़ी, उमरैण से सुमन कुमारी का चयन किया गया।
शिक्षक दिनेश कुमार सैनी का चयन उनके द्वारा किए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल - खेल में शिक्षा और हिंदी बालगीत के लिए किया गया। शिक्षक दिनेश कुमार के हिंदी बालगीत यूट्यूब पर पूरे देश में देखे जाते है।इससे पहले भी इनको विभिन्न प्रकार के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। सुमन कुमारी का चयन शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार के लिए किया गया। बच्चो के साथ इनके द्वारा खेल गतिविधि और विद्यालय के साथ भामाशाह के रूप में भी इनके द्वारा काम करने के कारण इनका चयन किया गया। इन दोनो शिक्षको को देहरादून में श्रीदेव सुमन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।




0 Comments