विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

मालपुरा में बड़वा (राव) समाज का विवाह सम्मेलन आयोजित

 *मालपुरा में बड़वा (राव) समाज का विवाह सम्मेलन आयोजित :-*

टोंक जिले के मालपुरा कस्बे में बड़वा (राव) समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें पांच जोडे परिणय सूत्र में बंधे । कार्यकर्ता कैलाशसिंह राव स्यार एवं मीडिया प्रभारी रणजीतसिहं केशावत ने बताया कि सम्मेलन का शुभारंभ राज्य मंत्री महेन्द्रसिंह राव बोराज ने किया । सम्मेलन में  पहले जुलुस निकाला गया । कृष्ण-रूक्मणी विवाह समिति के तत्वाधान में यह सम्मेलन आयोजित हुआ ।


समाज के गरीब-अमीर को एक जाजम पर लाने, आर्थिक खर्च बचाने तथा दहेज जैसी बुराई को खत्म करने के मकसद से समाज द्वारा यह पहल की गई जिसमें समाज के भामाशाहो द्वारा यथा शक्ति सहयोग दिया गया । इस दौरान मंत्री महेन्द्रसिंह राव बोराज ने कहा कि सम्मेलन आज की जरूरत है और इसमें समाज को बढचढकर आगे आना चाहिए । सभी ने नव विवाहित जोड़ो को आशिर्वाद दिया । इस दौरान समाज के दो हजार से अधिक लोगो की भागीदारी रही ।

Post a Comment

0 Comments