गुलाबी नगरी, जयपुर में होगा, राष्ट्र रत्न सम्मान 2021
*राजस्थान की राजधानी जयपुर में होगा राष्ट्र रत्न की 51 विशिष्ट महिलाओं व पुरूषों का सम्मान*
*अब तक 15 के नाम शामिल हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रेल
चन्द्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार , राष्ट्रीय पुरस्कार ''राष्ट्र रत्न सम्मान'' के लिए आवेदन 20 अप्रेल तक आमंत्रित किये गये हैं। यह कार्यक्रम *15 मई* को राजस्थान जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
'' राष्ट्र रत्न सम्मान समारोह '' चन्द्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार की एक पहल है जो इस वर्ष आयोजित की जा रहा है । यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं व पुरूषों के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जा रहा है। इस वर्ष 51 व्यक्तियों, संस्थानों, एन.जी.ओ. आदि को यह पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो, ट्रॉफी सभी चयनित व्यक्तियों को दिए जाएंगे । पुरस्कार हेतु चयनित आवेदकों की घोषणा 05 मई तक की जायेगी।
समाज सेवा,पत्रकारिता,चिकित्सा,कला,
खेल,साहित्य,व्यापार व अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया जा रहा है।
चन्द्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार इस विशेष अवसर पर देश के उन महिला, पुरुषों ,संस्थाओं को भी सम्मानित करेगा जिन्होंने महिला उत्थान व देश के लिए अपना विशिष्ट योगदान दिया है । कार्यक्रम में सहयोग हेतु भी लोगो से उनके सुझाव व सहयोग आमंत्रित किये गए हैं ।
राष्ट्र रत्न सम्मान के लिए वे सभी व्यक्ति और संस्थान आवेदन कर सकते है, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण व समाज सेवा, अन्य क्षेत्र में काम किया है। आवेदक अगर संस्थान है तो उन्हें इस क्षेत्र में 3 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य होगा। विभिन्न क्षेत्रों में काबिल
बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं।
इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रकला गोठवाल ने बताया कि सेवा नीति में राष्ट्रीय जन मिशन बन रहा है।
उपरोक्त क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित लोग इसमें शामिल होंगे तो निश्चित ही राष्ट्र हित में ओर समाज हित में विशिष्ट पहचान बना सकेंगे।
आज ही नोमिनेशन करे अपनी फोटो प्रोफाइल भेजे ओर शानदार कार्यक्रम का हिस्सा बने। नोमिनेशन के लिए वहाटसप करे, अन्तिम तिथि 15 अप्रेल है।
मो.न.8619230279
0 Comments