विज्ञापन

WELCOME TO U NEWS

रक्तदान का शिविर लगाकर किया रक्तदान

रिपोर्ट-: सलमान खान
         हापुड़ से
       {26-8-2019}

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन रजिस्टर्ड द्वारा रक्तदान   का आज रेलवे रोड स्थित सेठ तुलाराम की धर्मशाला में जनपद हापुड़ के सीएचसी से डॉ प्रीति द्वारा फीता काटकर रक्तदान शिविर का आयोजन प्रारंभ किया गया। इसमें फाउंडेशन द्वारा दिल्ली और मेरठ के सरकारी अस्पताल डॉक्टरों को बुलाया गया। जिस के सम्बन्ध में बोलते हुए फाउंडेशन के संयोजक सुभाष चन्द्र चिटकारा ने बताया कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य उन्हें गरीब बेसहारा लोगों की मद्दत करने के लिए रक्त उपलब्ध कराना है। सरकारी अस्पतालों में रक्त की कमी के चलते दम तोड़ देते हैं। उनका फाउंडेशन कभी भी किसी भी प्राइवेट संस्था को ब्लड डोनेशन देने वालों का ब्लड उपलब्ध नहीं कराता है कराता है तो सिर्फ सरकारी अस्पतालों को ब्लड डोनेट करने वाले ब्लड डोनर ने बताया कि जहां ब्लड डोनेट करके उनको खुशी मिलती है। वही संस्था द्वारा ऐसे आयोजन करने से संस्था को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना भी देते हैं और गरीबों की मदद कर वह अपने जीवन का मुख्य लक्ष्य पूरा करते है। महिलाओं ने किया रक्तदान वही 140 पुरुषों ने किया रक्तदान
 193 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ

Post a Comment

0 Comments