```html मनोविज्ञान एवं बाल विकास - डिजिटल महा-संग्रह
💡

मनोविज्ञान एवं बाल विकास गागर में सागर

REET, CTET, UPTET, Super TET, HTET & 1st/2nd Grade शिक्षक भर्ती हेतु संपूर्ण क्विक रिवीजन गाइड

📿
दिनेश कुमार कीर कृत

⚜️ श्री साइको चालीसा ⚜️

"मनोविज्ञान के संपूर्ण सिद्धांतों को मात्र 40 पंक्तियों में याद करने का ब्रह्मांडीय फॉर्मूला! इसे याद कर लिया, तो समझो आधी जंग जीत ली!"

1

🏛️ प्रथम सर्ग: इतिहास व संप्रदाय

जय साइको विज्ञान उजागर, साईक लोगस से भरा सागर ।

विलियम वुंट अति विशाला, लिपजिंग मध्य खोली प्रयोगशाला ।।

टीचनर वुंट संरचनावादी, विलियम जेम्स प्रकार्यवादी ।

वाटसन व्यवहार के ज्ञाता, कोहलर है गेस्टाल्टवाद के दाता ।।

त्वरित व्याख्या: 'साइकोलॉजी' ग्रीक शब्द Psyche + Logos से बना है। विलियम वुंट ने 1879 में जर्मनी के लिपजिंग में पहली प्रयोगशाला खोली। वुंट/टिचनर संरचनावादी, जेम्स प्रकार्यवादी, वाटसन व्यवहारवादी और कोहलर गेस्टाल्टवादी थे।
2

🧠 द्वितीय सर्ग: अधिगम सिद्धांत

थार्नडाइक सम्बन्धवाद को जाना, तत्परभ्यास प्रभाव बखाना ।

प्रयत्न-भूल विधि के दाता, उद्दीपन-अनुक्रिया के ज्ञाता ।।

सूझ सुल्तान कोहलर लाया, क्रिया-प्रसूत स्किनर सिखाया ।

प्राचीनुबंध पावलव लाया, भोजन-घंटी संबंध बताया ।।

त्वरित व्याख्या: थार्नडाइक ने संबंधवाद व S-R थ्योरी दी और मुख्य 3 नियम (तत्परता, अभ्यास, प्रभाव) बताए। कोहलर ने 'सुल्तान चिंपैंजी' पर सूझ सिद्धांत, स्किनर ने चूहों पर क्रिया-प्रसूत और पावलव ने कुत्ते पर घंटी-भोजन शास्त्रीय अनुबंधन दिया।
3

🎯 तृतीय सर्ग: अभिप्रेरणा व अधिगम विकार

उपलब्धि प्रेरण एटकिंसन जाना, आवश्यकता पदक्रम मैसलो भाना ।

पठन विकृति होती डिक्लेक्सिया, अधिगम विकृति बनी डिस्फेजिया ।।

लेखन विकृति डिस्ग्राफिया कहलाई, गणित विकृति डिस्केलकुलिया भाई ।।

त्वरित व्याख्या: एटकिंसन/मैक्लीलैंड ने उपलब्धि अभिप्रेरणा और मैसलो ने 5 चरणों का मांग सिद्धांत दिया। डिक्लेक्सिया (पठन विकार), डिस्फेजिया (वाक् संप्रेषण विकार), डिस्ग्राफिया (लेखन विकार) और डिस्केलकुलिया (गणित विकार) प्रमुख अधिगम विकार हैं।
4

🪁 चतुर्थ सर्ग: शिक्षण विधियां

किंडरगार्टन बच्चों का बगीचा, फ्रोबेल ने इसे प्रेम में सींचा ।

बुनियादी शिक्षा गांधी को भाई, प्रोजेक्ट प्रणाली किलपैट्रिक लाई ।।

खेल विधि हेधर कुक जाना, मांटेसरी विधि मारिया बखाना ।।

त्वरित व्याख्या: फ्रोबेल ने किंडरगार्टन (स्कूल = बगीचा), गांधीजी ने बुनियादी शिक्षा (हस्तशिल्प), किलपैट्रिक ने प्रोजेक्ट विधि, हेनरी कुक ने खेल विधि और मारिया मांटेसरी ने ज्ञानेंद्रिय-आधारित मांटेसरी विधि दी।
5

⚖️ पंचम सर्ग: बुद्धि मापन व सिद्धांत

गौलमेल संवेग सिद्धांया, गाल्टन बुद्धि कदम बढ़ाया ।

मूर्त, अमूर्त, सामाजिक बुद्धि, प्राप्त किये थार्नडाइक सिद्धि ।।

प्रथम माप बुद्धि बिने किह्ना, टर्मन बुद्धि लब्धि दे दीना ।।

त्वरित व्याख्या: डेनियल गोलमैन ने संवेगात्मक बुद्धि व गाल्टन ने सर्वप्रथम बुद्धि शब्द दिया। थार्नडाइक ने 3 प्रकार की बुद्धि बताई (मूर्त, अमूर्त, सामाजिक)। पहला सफल बुद्धि परीक्षण बिने (1905) ने किया और टर्मन ने वर्तमान संशोधित बुद्धि लब्धि सूत्र दिया।
6

षष्ठम सर्ग: बुद्धि के बहु-सिद्धांत

त्रिआयामी गिलफार्ड का भाई, थार्नडाइक बहु कारक लाई ।

गार्डनर बहुबुद्धि के दाता, बर्ट-वर्नन पदानुक्रमिक के ज्ञाता ।।

तरल ठोस बुद्धि केटल जानो, तीन कारक स्पीयरमेन मानो ।।

त्वरित व्याख्या: गिलफोर्ड का त्रिआयामी (3D) मॉडल, थार्नडाइक का बहु-कारक सिद्धांत (बालू का ढेर), हावर्ड गार्डनर का बहु-बुद्धि सिद्धांत, सिरिल बर्ट व वर्नन का पदानुक्रमित सिद्धांत, केटल का तरल-ठोस मॉडल और स्पीयरमैन का 2 व 3 कारक (G & S factor) सिद्धांत।
7

🎭 सप्तम सर्ग: व्यक्तित्व व मनोविश्लेषण

व्यक्तित्व पर्सोना से आया, हिंदी अर्थ मुखौटा बताया ।

सिगमंड फ्रायड मनोविश्लेषी, चेतन,अर्द्ध, अचेतन अभिलेखी ।।

इड़, ईगों, सुपर आप बखाना, मूल प्रवृत्ति जीवन मृत्यु माना ।

इरोज शब्द जीवन का मूलक, थैनाटोस है समूलक ।।

त्वरित व्याख्या: 'Personality' लैटिन शब्द Persona (मुखौटा) से बना है। फ्रायड ने मनोविश्लेषण सिद्धांत में मन के 3 स्तर (चेतन, अर्धचेतन, अचेतन) और व्यक्तित्व के 3 तत्व (Id, Ego, Super-Ego) दिए। इरोज (जीवन की मूल प्रवृत्ति) और थैनाटोस (मृत्यु की आक्रामक प्रवृत्ति) है।
8

🎨 अष्टम सर्ग: व्यक्तित्व मापन व सिद्धांत

हिप्पोक्रेट्स प्रथम प्रकार बताया, शारीरिक द्रव्य में सबको पाया ।

क्रेश्मर शरीर गठन को जाना, स्थूल, कृश, पुष्ट, विशाल को माना ।।

शेल्डन ने भी शरीर को गाया, एण्टो-मिसो-एक्टोमार्फी पाया ।

मनोवैज्ञानिक युंग को जानो, अतः बहिर्मुखी को मानो ।।

त्वरित व्याख्या: हिप्पोक्रेट्स ने सबसे पहले शारीरिक द्रव्यों के आधार पर वर्गीकरण दिया। क्रेश्मर ने शरीर गठन (स्थूल, कृश, पुष्ट, विशाल) तथा शेल्डन ने (एन्डो, मीसो, एक्टोमार्फिक) वर्ग दिए। कार्ल जुंग ने सामाजिक अंतःक्रिया आधार पर अंतर्मुखी और बहिर्मुखी बताया।

"विकास एक सतत यात्रा है, जो उचित मार्गदर्शन, वातावरण और अनुभव से सुंदर बनती है।"

© 2026 शिक्षा मनोविज्ञान महा-संग्रह चार्ट • REET/CTET सफलता हेतु संकल्पित।
```