.........................
मध्य प्रदेश, 21/02/2026। राज आनंदम संस्थान की तरफ से आनंदम सहयोगी प्रशिक्षण का आयोजन चित्रकूट में हुआ। मास्टर ट्रेनर सतानंद पाठक ने बताया कि आनंदम सहयोगी प्रशिक्षण चित्रकूट में दिनांक 17 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षणआयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य और कर्मचारियों को आनंदम के बारे में प्रशिक्षित करना था। इस प्रशिक्षण में आत्म-निरीक्षण, जीवन मूल्य, कृतज्ञता, क्षमा, संबंध सुधार और सेवा भावना जैसे विषयों पर केंद्रित सत्र आयोजित किए गए थे ।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को जीवन जीने की कला सिखाना और उनके मानसिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देना था। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि यह प्रशिक्षण उनके जीवन में नई दृष्टि और संतुलन लाएगा। कार्यक्रम में प्रदीप महतो भोपाल, मास्टर टैनर सतानंद पाठक पन्ना, सुनैना दुबे, बलराम शाहू, अल्का दुबे, राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

0 Comments