जयपुर राजस्थान जयपुर रत्न सम्मान समारोह सीजन-3 का आयोजन कोविड की गाइड लाइन को फाॅलो करते हुए।इस समारोह में कत्थक कलाकार ,सितार वादक द्वारा प्रदर्शित किया गया।
जयपुर की डॉ चन्द्रकला गोठवाल जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, तेलीपाड़ा में प्रधानाध्यापक है। उन्हें पिछले कई सालों से महिलाओं, बच्चों की शिक्षा व जागरूकता, मार्च 2020 से अभी तक कोरोनावायरस के संकट पर सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कोई भूखा नहीं रहे मुहिम, में लोगों को भोजन वितरण किया,जगह जगह पर जागरूकता अभियान लगाया व जरूरतमंदों की मदद को हमेशा तैयार रहती है। इनकी सेवा भावना को देखते हुए मानवता सेवा के लिए जयपुर रत्न सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रीति सक्सेना द्वारा किया गया। जयपुर रत्न सम्मान समारोह की आयोजक अंबालिका शास्त्री, डॉ पवन पारीक, जगदीश पारीक ओर रिंकु सिंह गुर्जर ने बताया कि इस में मानव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों कला , शिक्षा,समाज सेवा, खेल, व्यापार आदि में अपने कार्यों से उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के जयपुर के संसद सदस्य, ब्रांड एंबेसडर
जगदीश पारीक, करिश्मा हाड़ा , पद्मश्री गुलाबों सपेरा, रूबी खान सिमरत कोर ,भगवत कटारा, चन्द्रकला गोठवाल अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
0 Comments